पहले सत्र में एडमिशन के लिए छात्रों ने किया बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 03 Aug, 2019 05:04 PM

सोनीपत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी अभी तक सही से शुरू भी नहीं हो सकी है ,लेकिन धांधली बाजी के आरोप लगने शुरू हो गए हैं। शनिवार को यहां एडमिशन में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए पहले सैकड़ों छात्रों और अभिभावकों ने 3 घंटे तक...

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी अभी तक सही से शुरू भी नहीं हो सका है ,लेकिन अभी से यहां के अधिकारियो पर धांधली बाजी के आरोप लगने शुरू हो गए हैं।

शनिवार को यहां एडमिशन में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए पहले सैकड़ों छात्रों और अभिभावकों ने 3 घंटे तक हंगामा किया। स्थिति यह हो गई कि छात्रों और अभिभावकों के हंगामे को देखते हुए काउंसलिंग तक रोकनी पड़ी । छात्रों व अभिभावकों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर अपनी मर्जी से बिना नोटिस के मेरिट लिस्ट से नाम बदलने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा और अभिभावकों और छात्रों को शांत किया गया वहीं 3 घंटे तक काउंसलिंग रुकी रही।

उत्तराखंड ,राजस्थान ,रायपुर ,उत्तर प्रदेश दिल्ली से पहुंचे छात्रों और अभिभावकों ने कहा कि 15 दिन के अंदर तीन वेबसाइट बदल दी गई हैं जिनमें अधिकतर लोगों को जानकारी नहीं मिल रही हैं ।यूनिवर्सिटी में दिन में 1 बजे से शाम 4 बजे तक हंगामा होने के बाद  ऑफिस के बाहर निकल कर लोगों को समझाने की जरूरत नहीं समझी। हालांकि वहां हंगामा बढ़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा बाद में पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया।

 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 120 सीट है जिनमें से 30 हरियाणा के लिए हैं और 90 ऑल इंडिया के लिए रखा गया है। इन सीटों के लिए काउंसलिंग की जा रही थी और तीन काउंसलिंग पहले हो चुकी हैं ।यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर 2 अगस्त को ओपन काउंसलिंग की जानकारी डाली गई जिसके लिए उत्तराखंड ,राजस्थान, रायपुर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि छात्रों और पहुंच गए ।लेकिन यूनिवर्सिटी में पहले उन छात्रों को एडमिशन शुरू कर दिया जो पहले काउंसलिंग में शामिल नहीं हुए थे । इसके अलावा हरियाणा के छात्रों को निकालकर ऑल इंडिया रैंकिंग में शामिल कर दिया गया ।इस प्रकार ऑल इंडिया के लिए सीटें कम होने जाने का आरोप लगाते हुए यूनिवर्सिटी में छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया । छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन में धांधली का आरोप लगाया  है वहीं इस घटना के  2 से 3 घंटे के बाद पुलिस को बुलाया गया ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!