पलवल में शादी वाले घर में बदमाशों ने की फायरिंग, घर में घुसकर दूल्हन के भाई को मारी गोली; मचा हड़कंप

Edited By Harman, Updated: 01 May, 2026 04:57 PM

in palwal the bride s brother was shot after entering the house

पलवल के फिरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शादी वाले घर में देर रात हमला कर दहशत फैला दी गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की। इस दौरान नितिन पुत्र अजीत सिंह के जांघ में गोली लग गई।

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल के फिरोजपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शादी वाले घर में देर रात हमला कर दहशत फैला दी गई। आरोप है कि कुछ युवकों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की। इस दौरान नितिन पुत्र अजीत सिंह के जांघ में गोली लग गई।

घर पर खड़ी कई गाड़ियों में भी की तोड़-फोड़

इधर घटना के बाद घायल नितिन को तुरंत पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने करीब दो घंटे के ऑपरेशन के बाद जांघ में फंसी गोली को बाहर निकाला। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आरोप है कि हमलावरों ने घर पर खड़ी कई गाड़ियों में भी कुल्हाड़ी, फरसा व अन्य हथियारों से तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को घायल नितिन की बहन की शादी होनी है। शादी से एक दिन पहले 29 अप्रैल की रात हल्दी कार्यक्रम के बाद परिवार व रिश्तेदार घर पर आराम कर रहे थे, तभी यह वारदात हुई, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!