नारनौल में डॉक्टर पति की हैवानियत, नर्स के चेहरे पर खौलता पानी डाला... बुरी तरह झुलसी, केस दर्ज

Edited By Harman, Updated: 29 Aug, 2026 12:08 PM

in narnaul a doctor poured boiling water on a nurse s face

नारनौल शहर के कैलाश नगर में एक प्राइवेट डॉक्टर पर अपनी पत्नी जो कि सरकारी असपताल में नर्स है, उसके साथ मारपीट करने और घरेलू झगड़े के दौरान उसके चेहरे पर खौलता पानी डालने का आरोप लगा है। महिला बुरी तरह झुलस गई।

नारनौल : नारनौल शहर के कैलाश नगर में एक प्राइवेट डॉक्टर पर अपनी पत्नी जो कि सरकारी असपताल में नर्स है, उसके साथ मारपीट करने और घरेलू झगड़े के दौरान उसके चेहरे पर खौलता पानी डालने का आरोप लगा है। महिला बुरी तरह झुलस गई। 

पीड़िता के भाई पंकज ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 15 साल पहले घनश्याम शर्मा से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। उनकी बहन सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। घनश्याम शराब पीने का आदी है और नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता है। कल रात करीब 10 बजे, नशे में धुत घनश्याम ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर खौलता पानी डाल दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद घनश्याम जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घायल महिला को नारनौल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि महिला शरीर के पांच हिस्सों पर झुलस गई थी। महिला और उसके भाई पंकज के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर, नारनौल सिटी पुलिस स्टेशन ने आरोपी घनश्याम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!