कैथल में पुलिस ने ब्लैक फिल्म लगी थार का 10,500 काटा चालान, 40 ई-रिक्शा से उतरवाए स्पीकर और स्टीकर

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Feb, 2026 04:37 PM

in kaithal the police issued a challan of rs 10 500 for a thar with black film

कैथल शहर में ई-रिक्शाओं और ऑटो-रिक्शाओं पर तेज आवाज में गाने बजाने वाले स्पीकरों से परेशान आम लोगों को राहत दिलाने के लिए हरियाणा पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल शहर में ई-रिक्शाओं और ऑटो-रिक्शाओं पर तेज आवाज में गाने बजाने वाले स्पीकरों से परेशान आम लोगों को राहत दिलाने के लिए हरियाणा पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद ट्रैफिक टीम ने सड़कों पर विशेष चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। 

अभियान के दौरान करीब 40 ई-रिक्शाओं और ऑटो-रिक्शाओं पर लगे बड़े-बड़े स्पीकर और शीशों पर चिपकाए गए स्टीकर्स मौके पर ही उतरवाए गए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तेज ध्वनि प्रदूषण से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसे स्पीकर या अवैध साजो-सामान मिलने पर वाहन जब्त कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थार गाड़ी पर भी कार्रवाई

इसी दौरान चेकिंग के समय एक महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार गाड़ी पर काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगी मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 10,500 रुपये का चालान काटा और मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई। तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से कुछ डंडे भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक फिल्म लगाना कानूनन अपराध है, क्योंकि इससे वाहन के अंदर की गतिविधियां छिप जाती हैं और सुरक्षा व्यवस्था पर खतरा बढ़ता है।

पुलिस की सख्त चेतावनी

ट्रैफिक इंचार्ज सतपाल ने कहा कि शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों पर अवैध स्पीकर, स्टीकर्स या ब्लैक फिल्म न लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित हो सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!