फरीदाबाद में नौकरानी ने मालिक के घर पर डाला डाका, साथियों को बुला लूटे 45 लाख के गहने और नकदी...CCTV में कैद साथी

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jul, 2024 07:40 AM

in faridabad the maid robbed the owner house

फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शनिवार रात एक घर से करीब 45 लाख रुपये की जूलरी और कैश की लूट हुई। इस वारदात को अंजाम देने वाली और कोई नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी निकली, जिसे दो दिन पहले ही परिवार ने एजेंसी के जरिए रखा था।

फरीदाबाद : फरीदाबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी में शनिवार रात एक घर से करीब 45 लाख रुपये की जूलरी और कैश की लूट हुई। इस वारदात को अंजाम देने वाली और कोई नहीं बल्कि घर में काम करने वाली नौकरानी निकली, जिसे दो दिन पहले ही परिवार ने एजेंसी के जरिए रखा था। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मालकिन को बंधक बनाया और मारपीट भी की। सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सी ब्लॉक में रितु खन्ना, पति प्रवीण खन्ना, बेटा, बहू और दो बच्चे रहते हैं। रितु ने पुलिस को बताया कि पति अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य सदस्य कहीं गए हुए थे। घर में दो नौकरानियां काम करती हैं, जिनमें एक छुट्टी पर गई तो 25 जुलाई को उन्होंने करिश्मा को काम पर रखा था। शनिवार रात करिश्मा ने अपने दो साथियों को बुला लिया और उन्हें हथियार के बल पर बंधन बना लिया। पीड़िता ने बताया कि विरोध पर उन्हें पीटा भी। इसके बाद तीनों घर से गहने और कैश लूटकर भाग गए। सीसीटीवी में नौकरानी के साथी हो गए जिनकी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!