शहजादपुर में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में बेची जा रही थी देसी शराब

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Feb, 2026 10:35 PM

illegal liquor business busted in shahzadpur

शहजादपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां करियाना की दुकान की आड़ में देसी शराब का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। शातिर दुकानदार और उसका बेटा लेमन जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की खाली बोतलों में देसी शराब भरकर खुलेआम बेच रहे थे।

शहजादपुर (अनिल कुमार) : शहजादपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां करियाना की दुकान की आड़ में देसी शराब का अवैध कारोबार चलाया जा रहा था। शातिर दुकानदार और उसका बेटा लेमन जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की खाली बोतलों में देसी शराब भरकर खुलेआम बेच रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया है।

पुलिस को देखते ही आरोपी का बेटा दीपक प्लास्टिक का थैला लेकर मौके से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी पास के देसी शराब के ठेके से सस्ती देसी शराब खरीदकर उसे कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक बोतलों में भरकर रखते थे, ताकि किसी को शक न हो।

मौके से माल्टा और देसी शराब के अधे-पव्वे सहित बड़ी संख्या में लेमन जीरा, कोका-कोला और स्लाइस की बोतलें बरामद की गईं, जिनमें देसी शराब भरी हुई थी। पुलिस ने शराब के सैंपल सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं। शहजादपुर थाना पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!