मंत्री विज दें CBI जांच का आश्वासन, दूंगा घोटाले का रिकॉर्ड: दुष्यंत (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Mar, 2018 11:00 PM

इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला आज रेवाड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में जमकर बरसे। उन्होंने कहा भाजपा की पारदर्शिता वाली राजनीती की पोल उस वक्त खुली जब एक आर टी आई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में दवाइयों की सरकारी खरीद में करोड़ों का घोटाला सामने...

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला आज रेवाड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मलेन में जमकर बरसे। उन्होंने कहा भाजपा की पारदर्शिता वाली राजनीती की पोल उस वक्त खुली जब एक आर टी आई के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में दवाइयों की सरकारी खरीद में करोड़ों का घोटाला सामने आया। उन्होंने कहा विडंबना की बात है कि यह दवाइयां उन लोगों के माध्यम से खरीदी गई जो सिक्कों को बेचने के आरोप में सलाखों के पीछे हैं।

इतना ही नहीं तेल बेचने और किरयाने की दुकान चलाने वालों के नाम पर कुटेशन दी गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को जानकारी दे दी है, अगर स्वास्थ्य मंत्री पूरे घोटाले की सीबीआई का आश्वासन दें तो पांच जिलों हुए इस घोटाले का तथ्यों सहित रिकार्ड उपलब्ध करवा देंगे।

उन्होंने रेवाड़ी सिविल सर्जन पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने ऐसी कंपनियों से दवाइयां खरीदी जिनके पास लाइसेंस तक नहीं है। उन्होंने भाजपा को सपने दिखाने वाली सरकार बताया कि अब आने वाला समय इनेलो का है ओम प्रकाश चौटाला का है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!