Edited By Manisha rana, Updated: 22 Feb, 2026 12:09 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज का कुशल क्षेम पूछने अंबाला उनके निवास पर गए। कल्याण ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की।
चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज का कुशल क्षेम पूछने अंबाला उनके निवास पर गए। कल्याण ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की। गौरतलब है कि अनिल विज पिछले दिनों बाथरूम में स्लिप हो गए थे व उनके दोनों पांव में फ्रैक्चर है। वह फिलहाल बेड रेस्ट पर घर ही हैं।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने भी हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगलकामना की। अनिल विज व मनोहर लाल दोनों आपस में अच्छे दोस्त हैं। मनोहर पार्ट एक व दो दोनों में विज कैबिनेट मंत्री रहे हैं। मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में अनिल विज कैबिनेट मंत्री के रूप में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)