पलस्तर खुलने के बाद वाकर के सहारे डेढ़ माह बाद सचिवालय पहुंचे विज, विभागों की सभी पेंडिंग फाइलें निकाली

Edited By Isha, Updated: 08 Apr, 2026 05:46 PM

arriving at the secretariat with the aid of a walker

हरियाणा के ऊर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज लगभग डेढ़ माह बाद बुधवार को हरियाणा सचिवालय वॉकर के सहारे पहुंचे। गौर तलब है कि विज बाथ रूम में स्लिप हो गए थे। उनकी दोनों टांगों पर पलस्तर रहा है।पलस्तर खुलने के बाद वह अब वाकर के सहारे से चल रहे हैं।

चंडीगढ़( चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा के ऊर्जा,परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज लगभग डेढ़ माह बाद बुधवार को हरियाणा सचिवालय वॉकर के सहारे पहुंचे। गौर तलब है कि विज बाथ रूम में स्लिप हो गए थे। उनकी दोनों टांगों पर पलस्तर रहा है।पलस्तर खुलने के बाद वह अब वाकर के सहारे से चल रहे हैं। अनिल विज ने कहा कि घर आराम की स्थित में भी उन्होंने लगातार फाइलें निकालने का क्रम जारी रखा।सरकारी काम व फाइल्स नहीं रखने दी।आज केबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने अपने विभागों की सभी पेंडिंग फाइलें निकाली।विज आज केबिनेट में भी गए।

 अनिल विज ने कहा कि  दीनदयाल उपाध्याय जी बहुत बड़े विचारक व राजनीति प्ररेणास्त्रोत थे। उन्होंने हमें मूलमंत्र दिया कि एकात्मवाद एक मनुष्य में शरीर, आत्मा, अध्यात्म का सामान रूप से विकास होता है और सब चीजों का सामूहिक विकास होना चाहिए। उनका मकसद समाज के बारे में था कि समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों का सामान रूप से विकास करना चाहिए। इसी बात पर हमारी पार्टी चल रही है। अंत्योदय का अभिप्राय यह था कि अंतिम व्यक्ति का उदय करना। यानि समाज में जो लोग विकास में पीछे रह गए हमें उनका विकास सबसे पहले करना है ताकि वो भी समाज के साथ खड़े हो सके।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान का जब विभाजन हुआ तो कश्मीर के महाराजा ने कश्मीर को हिंदुस्तान में शामिल करने के हस्ताक्षर किए। हिंदुस्तान की अन्य रियासतें भी इसी प्रकार देश में शामिल हुई। मगर हमारे देश में आजादी के बाद के शुरूआती नेताओं के निकम्मेपन की वजह से कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दे दिया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसपर विरोध जताया और कहा कि एक देश में दो निशान दो प्रधान नहीं रहेंगे। यह कहते हुए उन्होंने कश्मीर तक यात्रा की और वह कश्मीर जेल में वो शहीद हो गए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में जो अनुछेद 370 लगाया था उसे तोड़कर रद्दी की टोकरी में डाला। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण राम मंदिर बन सका : अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तानियों की बहुत समय से राम मंदिर बनाने की मांग थी जिसको लेकर अनेकों लड़ाईयां हुई। वह भी अयोध्या में मंदिर स्थापना को लेकर दो बाद अयोध्या गए थे। पहली बार उन्हें  उन्नाव जेल में 19 दिन रखा गया और दूसरी बार राम मंदिर के स्थान पर जो बाबर मस्जिद बनाई थी उसे तोड़ने के समय भी वह वहां थे। बड़े संघर्ष हुए, मगर मोदी जी के कुशल नेतृत्व की वजह से आज वहां पर राम मंदिर बना है। आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या में दर्शन कर रहे हैं। 

भाजपा सरकार ने प्रदेश में पर्ची-खर्ची को खत्म किया : विज

इसी प्रकार तीन तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए एक अभिशाप था उसे तोड़कर मुस्लिम महिलाओं को उस अभिशाप से मुक्त किया गया। प्रदेश में पहले नौकरियां लेने व तबादले कराने के लिए जेबें भरनी पड़ती थी, मगर हमारी सरकार ने आते ही पर्ची-खर्ची का सिद्धांत खत्म कर दिया। आज अनेक लोगों को बिना कुछ खर्च किए सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। आयुषमान कार्ड योजना जब लागू हुई तो वह स्वास्थ्य मंत्री थे और हरियाणा में अब यह योजना कुशलता पूर्वक चलाई जा रही है। सरकार द्वारा चलाई लाडो व अन्य योजनाएं है वह हर वर्ग को लाभ देने का कार्य है और हम जो कर पा रहे हैं वह हमारी विचारधारा की वजह से ही है। 

इसी प्रकार से केंद्र व प्रदेश में जो लालफीताशाही थी उसे खत्म किया गया व उसकी जगह पर तकनीक का सहारा लेकर डिजिटलीकरण कर रही है। आज बहुत सरकारी सेवाएं डिजिटलीकरण पर आधारित है। आज यदि किसी को लाभ देना है तो ऊपर से सौ रुपया देना है तो लाभार्थी के खाते में पूरा 100 रुपया जाता है। कभी कांग्रेस के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कि हम 100 रुपए लाभार्थी को देते हैं तो मगर सरकारी सिस्टम 85 रुपए खा जाता है और व्यक्ति तक 15 रुपए ही पहुंचते हैं। मगर हमारी भाजपा सरकार ने डिजिटलीकरण के जरिए पूरी राशि लाभार्थी तक पहुंच रही है। यह हमारी सुशासन की ताकत है क्योंकि हमारी वैचारिक पार्टी है जबकि अन्य पार्टियों की कोई विचाराधारा नहीं है। सत्ता प्राप्त करना हमारे लिए लाभ प्राप्त करना नहीं बल्कि सेवा का साधन है। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र सरकार ने आज देशभर में नई व अच्छी सड़कों का जाल बिछाया है, हवाई अड्‌डे व नई रेललाइनें बिछाई है। इसी प्रकार दिल्ली से अम्बाला तक दो नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। उन्होंने रेल मंत्री से अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य नई रेल लाइन बिछाने पर चर्चा की जिसपर रेलमंत्री ने तुरंत अम्बाला-चंडीगढ़ के मध्य तीसरी व चौथी रेललाइन के सर्वे को मंजूरी दी। अब केंद्र सरकार ने दिल्ली से चंडीगढ़ तक बुलेट ट्रेन चलाने को भी मंजूरी दे दी है और यह रेललाइन हमारे साहा के पास से गुजरेगी। केंद्र सरकार ने लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी कर पांच लाख रुपए तक स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया। उज्जवला योजना के तहत गरीबों की रसोई चलाई गई। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!