'न्याय नहीं मिला तो बेटी के साथ कर लूंगी आत्महत्या', ससुराल पक्ष के आरोपों से परेशान महिला ASI की चेतावनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 19 Jan, 2025 04:02 PM

if i don t get justice will commit suicide with my daughter  warn asi woman

करनाल में महिला ASI का मामला गर्माता जा रहा है। पीड़ित महिला ASI ने रविवार को कैमरे के सामने आकर कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगी। महिला ने कहा ससुराल पक्ष की ओर से 2 करोड़ रूपये मांगने के आरोप झूठे हैं।

करनाल : करनाल में महिला ASI का मामला गर्माता जा रहा है। पीड़ित महिला ASI ने रविवार को कैमरे के सामने आकर कहा कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर लेगी। महिला ने कहा ससुराल पक्ष की ओर से 2 करोड़ रूपये मांगने के आरोप झूठे हैं। इसके लिए उन्होनें महिला आयोग से शिकायत भी की थी।

महिला ASI ने कहा कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। जिसके बाद अभी उसके पास 11 साल की बेटी है। उसका पति 2018 में डोंकी से अमेरीका चला गया। उसके बाद उसने साल 2023 में उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पति के विदेश जाने के बाद उसका देवर उस पर गंंदी नजर रखना चाहता था। जिसका उसने विरोध किया तो उसने बुरा व्यवहार किया। महिला ने कहा कि शिकायत के बाद भी पति व उसका परिवार आजाद घूम रहा है। महिला ने कहा, अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने को मजबर होगी।

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!