IAS suicide case:  DGP शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज , जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट अदालत में होगी पेश

Edited By Isha, Updated: 19 Dec, 2025 11:43 AM

ias suicide case dgp shatrujeet kapoor s statement recorded

हरियाणा के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एस. आई.टी. ने हरियाणा के तत्कालीन डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज किए। इसके अलावा सुसाइड नोट में लिखे

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस की एस. आई.टी. ने हरियाणा के तत्कालीन डी.जी.पी. शत्रुजीत कपूर के बयान दर्ज किए। इसके अलावा सुसाइड नोट में लिखे 14 आई.पी.एस. और आई.ए. एस. अधिकारियों में से अब तक 10 के बयान एस.आई.टी. दर्ज कर चुकी है। कपूर को 14 दिसम्बर को पद से हटा दिया गया था। इसके अलावा फाइनल नोट में नामित अधिकारियों के बयान अभी दर्ज किए जाने बाकी हैं जिन्हें एस.आई.टी. ने नोटिस जारी कर तलब किया है।

एस.आई.टी. का दावा है कि जल्द विस्तृत रिपोर्ट अदालत में पेश की आएगी। एस. आई. टी. ने अदालत को अवगत कराया था कि निर्धारित 60 दिनों की अवधि में चालान पेश नहीं किया जा सका, क्योंकि कई वरिष्ठ अधिकारियों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण लंबित था।

जांच से जुड़े अधिकारियों के अनुसार अब मामला निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकार्ड,फाइनल नोट में जिन अधिकारियों के नाम दर्ज हैं, उनके बयान जांच के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं और इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब तक करीब 60 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें परिष्ठ पुलिस अधिकारी, पारिवारिक सदस्य, करीबी परिचित और अन्य महत्वपूर्ण गवाह शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!