Edited By Manisha rana, Updated: 25 Mar, 2023 04:06 PM

बहादुरगढ़ में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या की वारदात बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर...
बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : बहादुरगढ़ में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हत्या की वारदात बहादुरगढ़ के छोटू राम नगर की है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि पत्नी की हत्या करने के लिए पहले उसे छत से फेंका और बाद में तीन दिन तक डंडे से उसकी पिटाई की गई। इतना ही नहीं किसी नुकीली चीज से पत्नी के हाथ पर आरोपी पति ने अपना नाम भी गोद दिया था। पत्नी के मरने के बाद उसे मौके पर छोड़कर वह फरार हो गया।
जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि 21 वर्षीय शीतल की शादी दो साल पहले उत्तर प्रदेश के कासगंज के रहने वाले आरोपी वीर सिंह के साथ हुई थी। आरोपी वीर सिंह दिल्ली में कैटरिंग का काम करता है। शादी के बाद से ही वीर सिंह शीतल को अक्सर मारता पीटता था और उसके घर वालों से पैसों की मांग करता था। कई बार शीतल के परिजनों उसे अपने साथ वापस भी ले गए थे लेकिन वीर सिंह उसे मना कर वापस ले आता था लेकिन इस बार तो उसने हद कर दी। आरोपी वीर सिंह ने शीतल को जान से मारने के लिए पहले तो छत से फेंका। जब वह नहीं मरी तो उसे घर के कमरे में बंद कर उसकी मरते दम तक पिटाई की।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)