रेवाड़ी में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों शव, सुसाइड नोट में लिखी ये बात...

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 15 Nov, 2025 07:25 PM

husband and wife commit suicide in rewari bodies found hanging from noose

रेवाड़ी के धारूहेड़ा की संतोष कॉलोनी में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी के धारूहेड़ा की संतोष कॉलोनी में शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक दंपति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, दंपति शुक्रवार रात किसी पार्टी से लौटे थे। घटना की सुबह करीब 8 बजे राजकुमार ने अपने भाई महेंद्र के साथ नाश्ता किया और उसके बाद कमरे में चले गए। लगभग 10 बजे जब महेंद्र ने उन्हें आवाज दी और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर दोनों पति-पत्नी एक ही फंदे से लटके मिले। हाली के हाथ पर धारदार हथियार के गहरे निशान भी पाए गए।

2020 में की थी लव मैरिज

PunjabKesari

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिले के 26 वर्षीय राजकुमार और उसकी 22 वर्षीय पत्नी हाली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार और हाली ने साल 2020 में लव मैरिज की थी। शादी होने के बाद दोनों काम के लिए धारूहेड़ा आए थे। दोनों ही किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।

कमरे से सुसाइड नोट बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा था, “हमारी डेड बॉडी हमारे मां-बाप आएं तो उन्हें दे देना, नहीं तो यहीं दाह संस्कार कर देना। हमारा सामान भाई को सौंप देना।”

पुलिस जांच जारी

इस मामले में धारूहेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!