हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में HSIIDC ने जमा करवाए 5 करोड़ रुपये

Edited By Shivam, Updated: 27 Mar, 2020 09:37 PM

hsiidc deposited rs 5 crore in haryana corona relief fund

हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा स्थापित हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में आज 5 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित समाज के विभिन्न वर्गों की सहायता के लिए राज्य सरकार द्वारा स्थापित हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में आज 5 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की।

एचएसआईआईडीसी के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल ने हरियाणा के सभी औद्योगिक घरानों से अपील की है कि वे एक नेक काम के लिए निर्धारित इस फंड में पूरा योगदान दें।

प्रवक्ता ने बताया कि कोराना वायरस से पॉजीटिव पाए जाने वाले जिन मरीजों को निजी और सरकारी दोनों अस्पतालों में भर्ती की आवश्यकता होगी, ऐसे मामलों के लिए सरकार ने मुफ्त इलाज की घोषणा की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!