बिल के रुपए मांगने पर होटल संचालक की हत्या, त्योहार के दिन परिवार में पसरा मातम

Edited By Shivam, Updated: 29 Mar, 2021 11:45 AM

hotel operator murdered for bill s demand mourning in family on festival day

गंगवा के निकट आरके रैस्टोरैंट (होटल) में शनिवार देर शाम कुछ युवकों ने खाने के बिल के रुपए मांगने पर होटल संचालक रमेश रंगा (50) की रॉड व डंडों से हमला कर हत्या कर दी। 2 नामजद युवक भी झगड़े में घायल हो गए। हत्या के कारण पीड़ित परिवार में त्योहार के दिन...

हिसार (स्वामी): गंगवा के निकट आरके रैस्टोरैंट (होटल) में शनिवार देर शाम कुछ युवकों ने खाने के बिल के रुपए मांगने पर होटल संचालक रमेश रंगा (50) की रॉड व डंडों से हमला कर हत्या कर दी। 2 नामजद युवक भी झगड़े में घायल हो गए। हत्या के कारण पीड़ित परिवार में त्योहार के दिन मातम का माहौल बन गया। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में होटल में घुसकर हत्या करने, जान से मारने की धमकी देने, तोड़-फोड़, और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

कैमरी रोड के शास्त्री नगर निवासी इन्द्र सिंह ने बताया कि वह और उसका बड़ा भाई रमेश रंगा गंगवा के पास होटल चलाते आए हैं। दोनों शनिवार शाम को 7.30 बजे होटल पर कारिंदों के साथ मौजूद थे। तभी वहां बोलेरो में सवार होकर 6-7 युवक आए। उन्होंने अंदर आकर कहा कि शराब पीनी है। मना करने पर वे खाने-पीने का सामान लेकर बाहर जाकर बोलेरो में बैठकर शराब पीने लगे। उन्होंने बाद में अंदर आकर खाने का ऑर्डर किया। 

गीता कॉलोनी (आजाद नगर) के अंजीत, गंगवा के कर्मजीत व अन्य ने खाना खाया। जब रमेश ने उनसे खाने का बिल मांगा। वे रुपए देने की बजाय जातिसूचक टिप्पणी कर कहासुनी करने लगे। वे फिर बाहर जाकर बोलेरो से रॉड व डंडे उठा लाए और रमेश पर हमला कर दिया। कारिंदों को हल्की चोटें लगी। झगड़े में हमलावर कर्मजीत व अंजीत भी घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। 

बाद में रमेश को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसने रविवार दोपहर बाद दम तोड़ दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने निजी अस्पताल में पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कर्मजीत, अंजीत, पवन और 3-4 अन्य के खिलाफ होटल के अंदर घुसकर हत्या करने, जान से मारने की धमकी देने, तोड़-फोड़ करने और एस.सी.-एस.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!