पानीपत में 'खूंखार' हुए घोड़े, 10 लोगों पर हमला कर एक की चबाई हड्डी, 3 की हालत गंभीर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Feb, 2026 10:43 AM

horses went on a rampage in panipat attacking 10 people biting and breaking th

सेक्टर-24 में पालतू घोड़ों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क पर खुले घूम रहे एक पालतू घोड़े ने 10 लोगों पर

पानीपत : सेक्टर-24 में पालतू घोड़ों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क पर खुले घूम रहे एक पालतू घोड़े ने अलग-अलग घटनाओं में 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया, जबकि एक व्यक्ति की हड्डी तक चबा डाली। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका ऑपरेशन करना पड़ा।

आरडब्ल्यूए प्रधान कमल सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 निवासी अनिल गिरधर सुबह पार्क में सैर के लिए जा रहे थे, तभी एक घोड़े ने पीछे से हमला कर दिया। घोड़े ने उन्हें नीचे गिरा दिया और छाती पर पैर रख दिया, जिससे उनकी पसलियां टूट गईं। अनिल गिरधर का फिलहाल दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है।

सेक्टर निवासी कपिल ने बताया कि वे किसी काम से जा रहे थे, तभी दो घोड़े उनके पीछे लग गए। एक घोड़े ने उनकी गर्दन के पीछे काट लिया। जान बचाने के लिए उन्हें पास के एक घर में घुसना पड़ा। एक अन्य घायल प्रशांत ने बताया कि एक घोड़ा अचानक उनके पास आया और कलाई पर काट लिया, जिससे हाथ की हड्डी टूट गई। चिकित्सकों ने उनके हाथ पर प्लास्टर किया है।

लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में रोष

लगातार दस दिनों से हो रही इन घटनाओं से सेक्टरवासियों में भारी रोष है। लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर आवारा पालतू घोड़ों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। आरडब्ल्यूए का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण यह गंभीर हादसे हो रहे हैं और आम नागरिकों की जान खतरे में है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!