गुंडागर्दी: युवक पर लोहे की रॉड व सुए से हमला कर बदमाश फरार

Edited By Shivam, Updated: 22 Jun, 2019 11:13 PM

बल्लभगढ़ तिगांव रोड पर आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने एक स्कूटी सवार युवक पर लोहे की रॉड और सुए से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस हमले में स्कूटी सवार पूरी तरीके से घायल हो गया। मामला करीब रात आठ बजे का था और तिगांव रोड भीड़भाड़ का इलाका है, जहां पर इस...

फरीदाबाद (अनिल राठी): बल्लभगढ़ तिगांव रोड पर आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने एक स्कूटी सवार युवक पर लोहे की रॉड और सुए से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस हमले में स्कूटी सवार पूरी तरीके से घायल हो गया। मामला करीब रात आठ बजे का था और तिगांव रोड भीड़भाड़ का इलाका है, जहां पर इस हमले को देख आसपास से भीड़ इक_ा होने लगी, जिसका फायदा उठाकर हमलावर वहां से फरार हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि  घायल युवक का नाम गौरव है जो भीकम कॉलोनी का रहने वाला है। गौरव को इलाज के लिए बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

वहीं, पुलिस अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी सवार पर हमला किया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!