कृष्ण की धरती कुरुक्षेत्र में गरजे हुड्डा पिता-पुत्र, कहा- आंकड़ों में हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश

Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Jan, 2024 07:53 PM

hooda father son targeted bjp in congress workers conference

धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह ने शिरकत की...

कुरुक्षेत्र( रणदीप रोर): धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह ने शिरकत की। कड़ाके की ठंड के बावजूद सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख हुड्डा और उदयभान ने रैली संयोजक अशोक अरोड़ा की मंच पीठ थपथपाई।

PunjabKesari

कृष्ण की धरती कुरुक्षेत्र ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि ये कर्म की भूमि है। यहां भगवान कृष्ण ने संपूर्ण सृष्टि को उपदेश दिया था। जो कर्म करेगा निश्चित ही उसकी तरक्की होगी। वहीं हुड्डा ने अपने संबोधन में भाजपा को लपेटते हुए कहा कि भाजपा जा रही है, कांग्रेस आ रही है।  उन्होंने कहा कि आंकड़े कहते हैं कि हरियाणा सबसे असुरक्षित प्रदेश है। यह सरकार का फेलियर है। वहीं उन्होंने सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के वादों को दोहराते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर बुढ़ापा पेंशन ₹6000 प्रतिमाह, गैस सिलेंडर ₹500, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के साथ-साथ गन्ने का रेट ₹450 रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा।

वहीं हरियाणा के युवा फायर ब्रांड कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जेजेपी-बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि बेरोजगारी व महंगाई में हरियाणा नंबर वन बना हुआ है। प्रतिभावान युवा विदेश पलायन करने को मजबूर हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि विकास दर में हरियाणा प्रदेश देश में नंबर पर हुआ करता था, लेकिन अब बेरोजगारी व नशे में नबर वन हो गया है। यह भाजपा और जजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड है।  

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!