'बाबा साहेब की मूर्ति लगने से रोकने वाले भी कर रहे विरोध', किरण चौधरी ने हुड्डा को घेरा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 25 Dec, 2024 09:57 PM

who stopped the installation of baba saheb s statue are also protesting

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी एवं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी आज सिरसा के गांव तेजाखेड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के फार्म हाउस पर शोक व्यक्त करने पहुंची।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी एवं राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी आज सिरसा के गांव तेजाखेड़ा स्थित पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के फार्म हाउस पर शोक व्यक्त करने पहुंची। उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अभय सिंह चौटाला सहित अन्य परिजनों से बातचीत कर संवेदना जताई।

PunjabKesari

पत्रकारों से वार्ता में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच समान विकास की है। सिंचाई पानी के मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। समान रूप से किसानों को सिंचाई पानी मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कांग्रेस और उनके नेताओं पर कटाक्ष किया। वहीं रोहिंग्या मुसलमानों को हरियाणा से भाजपा द्वारा निकालने के सवाल पर मंत्री श्रुति चौधरी टाल गई। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के लिए काम करती है भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के 24 हजार युवाओं को नौकरियां दी है। कांग्रेस द्वारा हरियाणा में गलती से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के सवाल पर मंत्री श्रुति ने कहा कि गलती से सरकार नहीं बनी है लोगों ने जनसमर्थन दिया है कांग्रेस के पास अब कुछ नहीं बचा है। 

राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने कहा कि देश की संसद में गतिरोध के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा संविधान और बाबा साहिब आंबेडकर की बात करने वाली कांग्रेस के शासन में सर्वाधिक संविधान संशोधन हुए। उन्होंने कहा कि रोहतक में संविधान स्मारक पर बाबा साहेब की मूर्ति को लगने से रोकने वाले कौन लोग थे। किरण चौधरी ने नाम लिए बिना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सभी वरिष्ठ नेता पीड़ा महसूस करते हैं लेकिन खुल कर नहीं कह पाते। नेता प्रतिपक्ष का भी चुनाव इसी वजह से रुका हुआ है। 

वही पूर्व विधायक चिरंजीवी यादव ने भी पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनके निधन से हर किसी नेता को झटका पंहुचा है। ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता कैप्टन अजय यादव की राजनीति की शुरुआत उनकी पार्टी से ही हुई थी जब भी ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात होती थी उनसे काफी सिखने को मिलता था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!