दर्दनाक: जिंदा जला 2 साल का मासूम, चूल्हे पर चाय बनाते झोंपड़ी में लगी आग

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Apr, 2025 08:10 AM

fire broke out in a hut a two year old innocent child was burnt alive

उपमंडल के गांव शेरगढ़ में कल शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां झोंपड़ी में रह रहे हंसराज के यहां आग लग गई और आग की चपेट में आने से उसके 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

डबवाली (सेठी) : उपमंडल के गांव शेरगढ़ में कल शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां झोंपड़ी में रह रहे हंसराज के यहां आग लग गई और आग की चपेट में आने से उसके 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

एस.एच.ओ. सिटी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि कल देर शाम उन्हें शेरगढ़ में एक झोंपड़ी में आग की सूचना मिली। इस आग की चपेट में आने से एक बच्चा विश्वास भी बुरी तरह झुलस गया था। वह मौके पर पहुंचे तो वहां पता चला कि झोंपड़ी में चाय बनाने दौरान अचानक आग लग गई। जब आग लगी तब हंसराज की पत्नी सुनीता तो झोंपड़ी में नहीं थी लेकिन उस समय छोटा बेटा झोंपड़ी में ही था और वह आग की चपेट में आ गया। सुनीता के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर आ गए और आग में झुलसे बच्चे को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने बच्चे को गंभीर हालत में एम्स बठिंडा रैफर कर दिया लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!