किसानों के पंजाब बंद से ठप हो गई कुरुक्षेत्र में ट्रेनों की रफ्तार, यात्री हो रहे परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Dec, 2024 03:40 PM

train speed in kurukshetra halted due to punjab farmers  bandh

किसानों द्वारा आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है जिसका असर हरियाणा पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी देखा जा रहा है।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : किसानों द्वारा आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है जिसका असर हरियाणा पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में यात्री रेलवे स्टेशन पर रेल गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन पंजाब बंद के चलते वह अपने सफर में आगे नहीं बढ़ पा रहे है। एक तो कंपाने वाली ठंड ओर दूसरी तरफ पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बंद होना। इन लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है, जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

कुरुक्षेत्र से नरेला जाने के लिए महिला यात्री सविता कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पिछले 3 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रही है लेकिन उन्हें दिल्ली जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिल रही, जिस कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए, लेकिन किसानों द्वारा रेल गाड़ियों को रोकना भी गलत है।

दिल्ली से आए राकेश को लुधियाना जाना है, लेकिन उन्हें अपने सफर को आगे बढ़ाने के लिए कोई रेलगाड़ी नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि वह रात से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार कर रहे हैं। ठंड भी बहुत है जिस कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका भी यही कहना है कि ट्रेन रोकने से आम आदमी को परेशानी हो रही है, जो गलत है लेकिन किसान देश का अन्नदाता है इसलिए सरकार को उनकी मांगें माननी चाहिए।

यात्री सुभाष सोमवती अमावस्या पर कुरुक्षेत्र स्नान करने के लिए आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उन्हें वापस जाने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ेगा। उनका कहना है कि शुक्र है कि वह अपने साथ कुछ कपड़े और खाने का कुछ सामान लेकर आए थे जिसके चलते उन्हें कम परेशानी उठानी पड़ी। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की बात माननी चाहिए लेकिन रेल रोकना भी किसानों का सही फैसला नहीं है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!