गृह विभाग ने क्यों ठुकराई, खेल विभाग के डायरेक्टर की विदेश जाने की फाइल, राष्ट्रमंडल खेल  2022 के लिए जाना था इंग्लैण्ड

Edited By Vivek Rai, Updated: 29 Jun, 2022 09:28 PM

home ministry rejects file of director of hayana sports department

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह सहित 6 लोगों के जाने वाले डेलिगेशन में से एक आईपीएस अधिकारी डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंकज नैन के जाने की फाइल आज हरियाणा गृह विभाग ने...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राष्ट्रमंडल खेल 2022 में बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह सहित 6 लोगों के जाने वाले डेलिगेशन में से एक आईपीएस अधिकारी डायरेक्टर स्पोर्ट्स पंकज नैन के जाने की फाइल आज हरियाणा गृह विभाग ने ठुकरा दी है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस पर आपत्ति जताते हुए आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जुलाई से लेकर 6 अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 इंग्लैंड में आयोजित होने तय हैं। हरियाणा की तरफ से जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में खेल मंत्री संदीप सिंह, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी खेल विभाग महावीर सिंह, डायरेक्टर पंकज नैन व अन्य 3 लोगों के नाम शामिल हैं। पंकज नैन पुलिस व गृह विभाग विभाग के अधीन आते हैं। इसलिए विदेश किसी भी डेलिगेशन पर जाने के लिए उन्हें गृह विभाग की अनुमति अनिवार्य थी। इस प्रतिनिधि मंडल का 28 जुलाई से जाने का कार्यक्रम है।

गौरतलब है कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अतीत में भी पुलिस विभाग के आईपीएस अधिकारियों को अन्य विभागों में लगाए जाने के मुद्दे पर प्रश्न चिन्ह उठा चुके हैं। अनिल विज का मानना है कि हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को पुलिस विभाग में रहकर कार्य करना चाहिए। अनिल विज अतीत में इस मामले में कई बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना एतराज भी जता चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!