कोरोना काल में होमगार्ड जवान ने महिला से किया रेप, वीडियो बनाकर ऐंठने रूपए

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2022 08:59 AM

home guard jawan raped the woman

सदर थाना क्षेत्र की एक महिला से कोरोना काल दौरान वर्ष 2020 में होमगार्ड जवान द्वारा महिला से रेप करने का मामला प्रकाष में आया है। आरोप है कि होमगार्ड ने महिला को बुखार की दवाई के बहाने नशीली दवाई खिलाकर घटना को अंजाम दिया और महिला की अश्लील

फतेहाबाद : सदर थाना क्षेत्र की एक महिला से कोरोना काल दौरान वर्ष 2020 में होमगार्ड जवान द्वारा महिला से रेप करने का मामला प्रकाष में आया है। आरोप है कि होमगार्ड ने महिला को बुखार की दवाई के बहाने नशीली दवाई खिलाकर घटना को अंजाम दिया और महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसी वीडियो के आधार पर होमगार्ड द्वारा लाखों रुपए भी ऐंठे गए।

इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस को दी षिकायत में बताया कि साल 2020 में कोरोना काल के समय उनकी गली में कोरोना केस आने से प्रषासन द्वारा गली में आवागमन बंद कर गली को सील कर दिया गया था और उक्त होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान उसे अचानक बुखार होने पर होमगार्ड ने उसे दवाई लाकर दी और कहा कि कोरोना के लक्षणों को देखते हुए यह दवाई खा लो।

दवाई खाने से वह बेहोष हो गई और उसके बाद होमगार्ड ने उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया और इसे वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख 50 हजार रुपए ऐंठ लिए हैं। अब भी आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी और आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!