नूंह में भयानक सड़क हादसे में MP के यूट्यूबर की मौत... 2 घायल, दोस्तों के साथ वीडियो बनाने जा रहे थे लद्दाख

Edited By Harman, Updated: 16 May, 2026 06:46 PM

youtuber from mp dies in horrific road accident in nuh

हरियाणा के नूंह से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय यूट्यूबर अंकित गायकवाड की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके दो दोस्त घायल हुए हैं।

नूंह : हरियाणा के नूंह से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय यूट्यूबर अंकित गायकवाड की मौत हो गई। इस हादसे में उनके दो दोस्त घायल हुए हैं।  उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा जिले के सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। वहीं इस हादसे में  25 वर्षीय यूट्यूबर अंकित गायकवाड की जान चली गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनमें एक युवती भूमिका और एक युवक है। बताया जा रहा है कि सभी यूट्यूब वीडियो बनाने लद्दाख जा रहे थे। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का मंजर देख लोग कांप गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!