अंबाला में गर्मी का कहर, 43 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jun, 2025 01:16 PM

heatwave in ambala temperature crossed 43 degrees

अंबाला का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया, जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने आपको पूरी तरह से ढक कर बाहर निकल रहे हैं।

अंबाला (अमन कपूर) : पिछले कईं दोनों से अंबाला में हीट वेव अपना सितम ढाह रही हैं। मई में मौसम सही रहा और जून की शुरुआत भी अच्छी ही समय समय पर बारिश होती रही और मौसम ठंडा रहा। लोगों को लगने लगा कि शायद अबकी बार गर्मी का सितम न देखने को मिले, लेकिन लोगों का अनुमान गलत निकला और पिछले कईं दिनों ने अंबाला के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। 

अंबाला का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया, जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने आपको पूरी तरह से ढक कर बाहर निकल रहे हैं। खासकर कॉलेज में जाने वाली छात्राओं ने बताया कि गर्मी के कारण सफर करना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि मई के महीने में तो फिर भी मौसम ठीक था लेकिन अब तो बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है। बस स्टैंड पर भी जब यात्रियों से बात की तो उन्होंने भी ज्यादा गर्मी होने की बात कही और सफर में मुश्किल आने की बात कही।

गर्मी के बारे में जब नागरिक अस्पताल के डॉक्टर से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम है और गर्मी के मौसम में गर्मी होना लाजमी है, लेकिन गर्मी से कैसे बचा जाए ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। शरीर में पानी की कमी होने से ही बीमारियां होती है। उन्होंने बताया कि अगर आपके पास RO है तो ठीक नहीं तो पानी को उबालकर पिए। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें ताकि शरीर में पानी की मात्रा सही रहे। ORS का घोल पानी में मिलकर पिए अगर बाहर जाएं तो पानी पी कर बाहर जाए और पानी की बोतल साथ रखे। 
उन्होंने कहा कि बाहर की चीजें खाने से बचें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!