Heat Wave Alert: हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी, IMD ने दी हीटवेव की चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Apr, 2025 08:34 AM

heat will break records in haryana imd warns of heatwave

हरियाणा में मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी दी है।

हिसार : हरियाणा में मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। बादल छाए रहने के साथ-साथ हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक हरियाणा में हीटवेव की चेतावनी दी है। 

हरियाणा में तापमान में एक बार 40 डिग्री सैल्सियस के नजदीक पहुंच गया है। हिसार का दोपहर का तापमान 39.2 डिग्री सैल्सियस प्रदेश में सर्वाधिक रहा। यह सामान्य से 4.5 डिग्री सैल्सियस ज्यादा है। हिसार के अलावा करनाल, नारनौल, सिरसा, बालसमंद, मंडकौला के तापमान में भी दोपहर का तापमान 37 से 38.6 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा। रात्रि तापमान 11.8 से 19.5 डिग्री सैल्सियस के बीच रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों पर इस मौसम प्रणाली का आंशिक असर ही देखने को मिला। यहां दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ तेज गति से हवाएं अंधड़ की गतिविधियों के साथ एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा में गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सम्पूर्ण इलाके में विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में पारा 40 डिग्री से 45 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच जाएगा और कुछ स्थानों पर अप्रैल में ही हीटवेव चलने की संभावना बन रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!