कैथल में ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, MTP पकड़ी

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 May, 2025 12:52 PM

health department raids om multispeciality hospital in kaithal news

कैथल के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैथल के ऋषी नगर स्थित ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर छापेमारी की, जिसमें अस्पताल की एक कर्मचारी के बैग से 4 गर्भपात किट बरामद की गई। इसके अलावा अस्पताल की डॉक्टर रिचा शर्मा के पास से 9 खाली गर्भपात किट के रैपर बरामद...

ब्यूरोः कैथल के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैथल के ऋषी नगर स्थित ओम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल पर छापेमारी की, जिसमें अस्पताल की एक कर्मचारी के बैग से 4 गर्भपात किट बरामद की गई। इसके अलावा अस्पताल की डॉक्टर रिचा शर्मा के पास से 9 खाली गर्भपात किट के रैपर बरामद किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए जब अस्पताल इस संबंध में कोई कागजात मांगें, तो वह दिखा नहीं पाए और न ही इनके पास इस तरह के इलाज की कोई अथॉरिटी है। 

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की महिला कर्मचारी और अस्पताल की डॉक्टर ऋचा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है। इस छापेमारी में कैथल की PNDT टीम, ड्रग कंट्रोल टीम व पुलिस विभाग की टीम और स्टेट नारकोटिक की टीम शामिल थी। 

इस मामले को लेकर ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर चेतन वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ओम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर छापेमारी। इस छापेमारी में गर्भपात किट बरामद की है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी और अस्पताल की डॉक्टर ऋचा शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!