Charkhi Dadri: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग Alert, अलग से फ्लयू वार्ड बनाकर टेस्टिंग की शुरू

Edited By Manisha rana, Updated: 04 Jun, 2025 10:46 AM

health department alert regarding corona

हरियाणा सहित देश में कोरोना द्वारा दस्तक देने के दौरान पिछले दो सप्ताह से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसको देखते हुए चरखी दादरी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : हरियाणा सहित देश में कोरोना द्वारा दस्तक देने के दौरान पिछले दो सप्ताह से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसको देखते हुए चरखी दादरी में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। विभाग द्वारा स्थानीय सिविल अस्पताल में अलग से फ्लयू ओपीडी शुरू की है और टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। वहीं रेपिड किट की डिमांड भेजी गई है और जल्द किट मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि चरखी दादरी में अभी तक कोरोना के नए वेरियंट का कोई केस अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन प्रदेश में दूसरे जिलों में लगातार बढ़ रहे केस को देखते हुए विभाग लगातार सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड, फ्लयू वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में कोरोना को लेकर टेस्टिंग की जा रही है। जिले में अभी रैपिड टेस्ट हो रहे हैं और रेपिड किट अभी पहुंची नहीं हैं।

डिप्टी सीएमओ डा. आशीष मान ने बताया कि कोरोना को लेकर दादरी में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। आइसोलेशन व फ्लयू वार्ड बनाए गए हैं। फिलहाल आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं और रेपिड किट की डिमांड भेज रखी है जिसके शीघ्र पहुंचने की उम्मीद है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!