‘पानी पिला दो’ कहकर रुकवाता था गाड़ियां, फिर करता था स्नैचिंग, पुलिस ने गिरफ्तार कर खोला बड़ा राज

Edited By Krishan Rana, Updated: 24 Jun, 2026 04:39 PM

he used to stop vehicles by saying  give me water  and then commit snatching po

यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो साधु का भेष

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसे शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है जो साधु का भेष बनाकर हाईवे पर राहगीरों को अपना शिकार बनाता था। पानी मांगने के बहाने गाड़ियां रुकवाकर लोगों को बातों में उलझाना और फिर उनकी कीमती वस्तुएं छीनकर फरार हो जाना उसका तरीका था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। खास बात यह है कि साधु के वेश में घूम रहा यह व्यक्ति कोई बाबा नहीं बल्कि डेहा बस्ती का रहने वाला अमीरचंद निकला।

 पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बैंक कॉलोनी मोड़ के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रमन चंदेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश कुमार, मक्खन, सुरेंद्र, गौरव और कुलदीप की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू कर लिया।

 पूछताछ में आरोपी की पहचान दढ़वा की डेहा बस्ती निवासी अमीरचंद पुत्र तालाब नाथ के रूप में हुई। जांच के दौरान आरोपी ने 14 जून को करेड़ा खुर्द हाईवे पर हुई स्नेचिंग की वारदात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने साधु का भेष धारण कर देहरादून जा रहे पंचकूला के एक डॉक्टर की कार को पानी मांगने के बहाने रुकवाया था। इसके बाद उसने डॉक्टर को बातचीत में उलझाकर उसकी सोने की चेन छीन ली और हाईवे के दूसरी ओर फरार हो गया।

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने छीना-झपटी का मामला दर्ज किया था। अब स्पेशल सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी इसी तरह की कई अन्य वारदातों में भी शामिल हो सकता है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!