just now
19 minutes ago
49 minutes ago
1 hour ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
17 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
शिक्षक की मौत बनी रहस्य, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Aug, 2017 11:26 AM
एक प्राइमरी टीचर को गत सुबह बेसुध हालत में ट्रामा सैंटर दाखिल
यमुनानगर(सुमित अोबरॉय):एक प्राइमरी टीचर को गत सुबह बेसुध हालत में ट्रामा सैंटर दाखिल करवाया। जहां पर आवश्यक जांच के बाद ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को देर होने के कारण पुलिस ने मृतक शिक्षक का पोस्टमार्टम रविवार सुबह कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर जा ही रहे थे कि मार्ग से ही वापस ले आए और फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। परिजनों को शक था कि मृतक की मौत को लेकर भी शक जाहिर किया। यह है मामला जानकारी के अनुसार गांव दुसानी निवासी दिलबाग सिंह(42) शिवपुरी कालोनी में अपने परिवार के साथ रह रहा था और गढ़ी बंजारा में जे.बी.टी. पद पर नियुक्त था। गत दोपहर लगभग 2 बजे बाइक पर सवार होकर कमानी चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई और समीप ही दुकानों के जाकर बेसुध हो गया। आसपास के लोगों ने समीप ही ट्रैफिक पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने एम्बुलैंस की सहायता से उसे ट्रॉमा सैंटर दाखिल कराया। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने गत सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। शव लेकर परिजन चले गए। इसी दौरान अस्पताल स्टाफ की ओर से किसी ने परिजनों को कहा कि दिलबाग की मृत्यु की वजह सिर पर लगी चोट भी हो सकती है। ऐसे में परिजनों ने मार्ग में से ही शव को वापस मंगवा लिया और पुन: पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। परिजनों की मांग पर पुलिस ने सुबह लगभग 11 बजे जिला स्वास्थ्य विभाग को फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिए निवेदन किया लेकिन किसी भी संबंधित अधिकारी ने जवाब नहीं दिया। ऐसे में पुलिस ने सिविल सर्जन को फोन किया लेकिन उन्होंने मामले को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से ही बात करने के लिए कहा। ऐसे में जब किसी अधिकारी ने रिस्पांस नहीं दिया तो पुलिस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन दोपहर 2 घंटे बाद भी कोई डाक्टर नहीं आया। दोपहर लगभग सवा एक बजे उप सिविल सर्जन डा. राजेश नागर आए और पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड बनाने को कहा। उनके निर्देश के एक घंटे के बाद बोर्ड के डाक्टर आए और पोस्टमार्टम हो सका। खुले में स्ट्रेचर पर 3 घंटे तक पड़ा रहा शव हद तो तब हो गई जब फिर से पोस्टमार्टम कराने के लिए इंतजार के दौरान शव खुले में ही स्ट्रेचर पर पड़ा रहा और परिजनों को स्वयं बर्फ मंगवाकर शव को खराब होने से बचाने का प्रबंध किया लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से शव को शव गृह में नहीं रखवाया गया। ऐसे में परिजनों ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का है इंतजार : जांच अधिकारी मामले को लेकर जांच अधिकारी ए.एस.आई. रामपाल ने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। परिजनों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल मृत्यु की असली वजह क्या है, इसका पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है।
प्राथमिक विद्यालयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने में अभिभावकों व शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण-...
Haryana: सुनीता ढुल 'राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार' के लिए चयनित, इस योगदान के लिए मिलेगा सम्मान
शिक्षक दिवस पर फूटेगा मेट्रो विस्तार का नारियल, तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा
हरियाणा में शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बनी जी का जंजाल, जानें क्यों
इंतजार खत्म...जानें कब घोषित होगा HTET परीक्षा का रिजल्च, आ गई Date, फटाफट करें चेक
दादरी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुत्रवधु ने पुलिस को फोन कर कहा- उसके देवर ने की...
जांच रिपोर्ट बताएगी अंसल एसेंसिया RWA के कारनामे, कार्रवाई की तैयारी
कैग की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, Haryana में इन पांच विभागों ने खजाने को लगाई चपत
OMG! कैग रिपोर्ट में गजब खुलासा, हरियाणा में सेनेटरी नैपकीन और महिलाओं की योजनाओं का लाभ उठा रहे...
इन 3 सीएम के मुकाबले सबसे अमीर है CM सैनी, आपराधिक मुकदमे को लेकर भी रिपोर्ट में बड़ा दावा
USD $
05/09/2025 12:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज आपको अपने काम में कुछ नया अवसर मिल सकता है। ध्यान से फ़ैसले लें, जल्दीबाज़ी से बचें।
वृषभ राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने के आसार हैं। आपके व्यवहार में गर्व और आत्मविश्वास दिखेगा।
मिथुन राशि वालों आज आपका मन थोड़ा व्यवस्थित रहेगा, पर नई सोच और विचार आपके लिए फ़ायदेमंद रहेंगे। आर्थिक मामले में सावधानियां जरूरी है।
कर्क राशि वालों आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। तनाव कम करने की कोशिश करें। रिश्तों में थोड़ा समय और प्यार देना फ़ायदेमंद होगा।
सिंह राशि वालों आज आपके नेतृत्व गुण उभर कर आएंगे। काम में आपको पहचान मिलेगी। समय अपने लिए भी निकालना ज़रूरी है।
कन्या राशि वालों आज आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित कर पाएंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छे दिन हैं। परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।
तुला राशि वालों आज आपको अपने रिश्तों में समझौता करना पड़ेगा। आर्थिक मामले में सावधान रहें। धैर्य और समझदारी से काम लें।
वृश्चिक राशि वालों आज आप अपने लक्ष्यों को लेकर प्रेरित रहेंगे। काम में सफलता मिलेगी। अपने विचारों को व्यक्त करने से डर ना करें।
धनु राशि वालों आज आपको अपनी भावनाओं को समझना होगा। सफ़र के लिए अच्छा समय है। दोस्तों के साथ समय बिताना आपको ख़ुशी देगा।
मकर राशि वालों आज आपको अपने व्यवसाय में कुछ नई चुनौतियाँ मिलेंगी। संकल्प मजबूत रखें. पारिवारिक समस्याएँ सुलझेंगी।
कुम्भ राशि वालों आज आपको अपनी कल्पना शक्ति का इस्तेमाल करना होगा। नए विचार आपके लिए फ़ायदेमंद होंगे। समय पर फैसला लेना जरूरी है।
मीन राशि वालों आज आप अपने आत्म-विश्वास को बढ़ाएँगे। रिश्ते मजबूत होंगे. अपने काम में मन लगा कर सफलता प्राप्त करेंगे।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes