Haryana Weather Update: हरियाणा में जारी रहेगा बारिश का दौर, इस तारीख के बाद मिलेगी राहत

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Sep, 2025 07:30 PM

haryana weather rain will continue in haryana ka mausam

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। ऐसे में 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम रहने की संभावना है।

डेस्कः हरियाणा के अधिकांश जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन कई जिलों में 12 तारीख तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि मानसून ट्रफ उत्तर से थोड़ा नीचे खिसककर कच्छ, कोटा, औरैया, सिद्धि, रांची, दीघा होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। ऐसे में 12 सितंबर तक मानसून की सक्रियता थोड़ी कम रहने की संभावना है।

पश्चिम और दक्षिण हरियाणा में आंशिक बादलवाही

डॉ. खीचड़ के अनुसार, हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर — और दक्षिणी जिलों — महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल — में आंशिक बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

दिनवार मौसम पूर्वानुमान

10 सितंबर

हल्की बारिश संभावित: पंचकूला, यमुनानगर (ज्यादातर क्षेत्रों में), अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल (कहीं-कहीं)।

मौसम साफ: जींद, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद।

11 सितंबर

पंचकूला और यमुनानगर में व्यापक बारिश की संभावना, जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कैथल में बिखरी हुई हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम साफ़ रहने का अनुमान है।

12 सितंबर

बारिश संभावित (ज्यादातर क्षेत्र): पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर

हल्की बारिश (कहीं-कहीं): कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत

मौसम साफ: बाकी सभी जिले

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!