Haryana Weather: हरियाणा में ठंड की दस्तक, इन जिलों में बारिश से गिरेगा पारा, यहां जानिए अपने शहर का हाल

Edited By Deepak Kumar, Updated: 05 Oct, 2025 08:37 AM

haryana weather rain in these districts temperature check here

हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में, जबकि 7 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है।

डेस्कः हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में आज (रविवार) से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से 7 अक्टूबर तक हरियाणा में बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 5 और 6 अक्टूबर को पूरे हरियाणा में, जबकि 7 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 8 अक्टूबर से हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी, जिससे पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलेंगी। इसका असर तापमान पर पड़ेगा और लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में हरियाणा का अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 22°C के आसपास बना हुआ है।

दिन के तापमान में कमी, रात में ठंडक का अहसास

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडल में नमी बढ़ेगी, जिससे सुबह और रात के समय ठंडक महसूस की जाएगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी युक्त हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर आ रही हैं। इन मौसमी सिस्टमों के कारण 4 अक्टूबर की रात से मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। इसके चलते 5 से 7 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद

इन जिलों में आज वर्षा की संभावना

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!