Haryana Weather: हरियाणा में फिर लौटी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी, यहां जानें अपने शहर का हाल...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Oct, 2025 08:14 AM

haryana weather rain in haryana imd alert these districts

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। डॉ. खीचड़ के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और कैथल जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो...

डेस्कः हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते आज राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत, रोहतक और सोनीपत में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, सिरसा, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और नूंह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

सोमवार सुबह से ही यमुनानगर सहित कई जिलों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात भी कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण विकसित हुई है। इससे नमी युक्त हवाएं उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं।

डॉ. खीचड़ के अनुसार, अगले तीन घंटों के दौरान सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और कैथल जिलों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!