Jind News: रंगदारी मांगने के 6 आरोपियों को पुलिस ने दी ऐसी सजा, हर कोई कर रहा तारीफ...

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2026 04:32 PM

police hand down such a punishment to 6 extortion suspects

जुलाना थाना क्षेत्र ईंट भट्ठा संचालक से लॉरेंस लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता दो करोड़ की रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को पुलिस ने सोनीपत जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों

जींद/जुलाना: जुलाना थाना क्षेत्र ईंट भट्ठा संचालक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता दो करोड़ की रंगदारी मांगने के छह आरोपियों को पुलिस ने सोनीपत जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को बाजार में 200 मीटर पैदल घुमाया। इस दौरान शहरवासियों ने पुलिस के पक्ष में नारे लगाए।
 

बुधवार को एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि रोहतक जिले के गांव टिटौली निवासी अनूप से व्हाट्सअप कॉल कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने एफआईआर में बताया था कि 24 मार्च को व्हाट्सअप कॉल से अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को लॉरेंस गैंग का सदस्य बता दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एसपी ने मामले की जांच सीआईए स्टॉफ जींद को सौंपी। सीआईए स्टॉफ ने तकनीकी जांच और साइबर शाखा की मदद से आरोपियों का सुराग लगाते हुए सोनीपत जिला पुलिस से समन्वय स्थापित किया।
|

इस पर पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट के आधार पर सोनीपत जेल से आरोपी (आयुष उर्फ मोटा उर्फ सरिया वासी कुंडली (सोनीपत), आकाश उर्फ काना, आदित्य भारद्वाज उर्फ यश, यश खत्री उर्फ शिकारी, अंकित कुमार उर्फ विनय, आदित्य खत्री उर्फ आदि निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदकर लोगों को गैंग के नाम पर धमकी देकर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।
 
सफीदों पुलिस ने आरोपियों के सिर पर बनाया था चौराहा
फरवरी 2026 में सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों के सिर पर चौराहा बनवा दिया था। हालांकि कि डीएसपी सफीदों आरोप को निराधार बताया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!