हरियाणा विस चुनाव: जेजेपी प्रत्याशी के भाई ने बीजेपी समर्थक पर किया जानलेवा हमला

Edited By Shivam, Updated: 14 Oct, 2019 11:44 AM

haryana vis election jjp candidate s brother attacked on bjp supporter

हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आरोप और प्रत्यारोप के साथ अब हमला होना भी शुरू हो गए हैं। ताजा मामले में जेजेपी प्रत्याशी रोहताश खटाना के भाई ने बीजेपी समर्थक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया।

सोहना(सतीश): हरियाणा में 21 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है। आरोप और प्रत्यारोप के साथ अब हमला होना भी शुरू हो गए हैं। ताजा मामले में जेजेपी प्रत्याशी रोहताश खटाना के भाई ने बीजेपी समर्थक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। बता दें कि पीड़ित बीजेपी प्रत्याशी की नुक्कड़ सभा करा रहा था। इस दौरान आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घर में अंदर घुस कर लाठी डंडों से उस पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल भौंडसी थाना पुलिस ने तीन नामजद और पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!