सीनियर राष्ट्रीय फ्लोरबाल प्रतियोगिता में छाई हरियाणा की टीम

Edited By Isha, Updated: 24 Oct, 2019 11:34 AM

haryana team dominated in senior national floor competition

आई.टी.एम. यूनिवॢसटी ग्वालियर मध्य प्रदेश में 14वीं सीनियर राष्ट्रीय फ्लोरबाल प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस किया गया जिसमें हरियाणा फ्लोरबाल के लड़कों की टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक

रोहतक (स.ह.): आई.टी.एम. यूनिवॢसटी ग्वालियर मध्य प्रदेश में 14वीं सीनियर राष्ट्रीय फ्लोरबाल प्रतियोगिता का आयोजन गत दिवस किया गया जिसमें हरियाणा फ्लोरबाल के लड़कों की टीम ने फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम को 7-2 से हराकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रदेश स्तरीय फ्लोरबाल टीम में महॢष दयानंद विश्वविद्यालय के 10 खिलाड़ी शामिल थे जिनका बुधवार को विवि पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

विवि खेल निदेशक डा. देवेंद्र ढुल ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी और कहा कि इन खिलाडिय़ों के कारण पिछले 2 वर्ष से विवि की टीम आल इंडिया इंटर यूनिवॢसटी में दूसरा स्थान प्राप्त करती रही है। हरियाणा फ्लोरबाल संघ के महासचिव डा. दीपेंद्र आर्य ने बताया कि हरियाणा के खिलाडिय़ों ने सभी लीग व सैमीफाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीमों को एक तरफा मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। टीम कप्तान पुलकित को प्रतियोगिता का बैस्ट डिफैंडर व गोल कीपर प्रवेश को बैस्ट कीपर चुना गया। साथ ही अक्षय दलाल को बैस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!