Haryana: राहुल और प्रियंका संग छात्रा ने ली सेल्फी, राहुल गांधी का किया धन्यवाद

Edited By Ramkesh, Updated: 30 Sep, 2024 05:22 PM

haryana student took selfie with rahul and priyanka thanked rahul gandhi

हरियाणा विधान सभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में हैं ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए राहुल और प्रियंका तीन दिवसीय रथ यात्रा पर हैं। हरियाणा के यमुनानगर के साढ़ोरा हल्के में पहुंचे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा विधान सभा चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में हैं ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए राहुल और प्रियंका तीन दिवसीय रथ यात्रा पर हैं। हरियाणा के यमुनानगर के साढ़ोरा हल्के में पहुंचे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी ने रोड शो में भाग लिया। उन्होंने साढ़ोरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लिया। इस अवसर पर सड़क के दोनों और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सुरक्षा के बीच कुरुक्षेत्र की जमा दों की छात्रा माही कश्यप ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की।

छात्राओं ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली।उन्होंने इसके लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का धन्यवाद किया। माही कश्यप ने बताया कि वह जमादों की छात्रा है और कुरुक्षेत्र की रहने वाली है। वह ला करके जज बनना चाहती है। ।उन्होंने बताया कि इसके बारे में उन्होंने राहुल गांधी से भी बातचीत की और राहुल गांधी ने इसके लिए उसका सहयोग का आश्वासन दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला के पति रिशिपाल एवं कांग्रेस नेता रवि चौधरी एवं मुकेश त्यागी ने बताया कि राहुल गांधी को देखने और सुनने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।

साडोरा के विभिन्न सड़कों पर यह काफिला पहुंचा तो हजारों की संख्या में लोग जमा थे। एक तरफ जहां हजारों की संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे वहीं राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोगों मे भारी उत्साह देखा गया। देखना होगा विधानसभा चुनाव में इसका कितना असर वोट के रूप में पार्टी बदल पाएगी। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!