Edited By Deepak Kumar, Updated: 01 Sep, 2025 12:56 PM

यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। देर रात से ही यमुना मिनी फ्लड की मात्रा से ऊपर हो गई थी। सुबह होने तक फ्लड की मात्रा भी क्रॉस कर गई और हथिनीकुंड बैराज से लगातार सायरन बजने लगे।
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुना नदी के कैचमेंट एरिया उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बरसात, भूस्खलन लगातार जारा है जिससे यमुना नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। देर रात से ही यमुना मिनी फ्लड की मात्रा से ऊपर हो गई थी। वहीं, सुबह होने तक फ्लड की मात्रा भी क्रॉस कर गई और हथिनीकुंड बैराज से लगातार सायरन बजने लगे।
हथिनीकुंड बैराज में क्यूसेक पानी किया दर्ज
जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे पानी 1 लाख 65 हजार, 5 बजे 2 लाख 10 हजार, 7 बजे 2 लाख 38 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं 8 बजे 3 लाख 11032 क्यूसेक पानी होने पर फ्लड का घोषणा हुई और 9 बजे पानी बढ़कर 3 लाख 29 हजार क्यूसेक को पार कर गया। 10 बजे पानी की मात्रा 3 लाख 21 हजार क्यूसेक हो गई। अभी कैचमेंट एरिया में लगातार बरसात की सूचना है जिससे पानी की मात्रा बढ़ने की संभावना है।

यमुना नदी के साथ सटे इलाकों में तबाही
हथिनीकुंड बैराज का पानी हरियाणा के यमुनानगर के साथ करनाल, पानीपत, सोनीपत के यमुना नदी के साथ सटे इलाकों को प्रभावित करने के साथ दिल्ली में तबाही मचाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों को सोशल मीडिया ग्रुप्स के माध्यम से सूचित कर दिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी ने बताया कि पानी की स्थिति पर ध्यान रखा जा रहा है और प्रशासन को हर घंटे की सूचना लगातार दी जा रही है

मिनी फ्लड घोषित
बता दें कि यमुना में हथिनीकुंड बैराज पर 1 लाख क्यूसेक पानी दर्ज होने पर मिनी फ्लड घोषित किया जाता है। वहीं, 2 लाख 50 हजार क्यूसेक पाना दर्ज होने पर फ्लड की घोषणा कर दी जाती है, जो निचले इलाकों के लिए खतरनाक हो जाता है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)