हरियाणा पुलिस ने साढ़े 4 लाख जरूरतमंदों को दी भोजन की सुविधा

Edited By Isha, Updated: 01 Apr, 2020 08:52 AM

haryana police provides food facility to 4 and a half lakh needy

हरियाणा पुलिस लॉकडाऊन दौरान गरीब, जरूरतमंदों और दिहाड़ीदारों को भोजन और आश्रय सुविधा उपलब्ध करवाकर हरसंभव मदद कर रही है। साथ ही, लोगों ......

चंडीगढ़ : हरियाणा पुलिस लॉकडाऊन दौरान गरीब, जरूरतमंदों और दिहाड़ीदारों को भोजन और आश्रय सुविधा उपलब्ध करवाकर हरसंभव मदद कर रही है। साथ ही, लोगों की सीमा पार आवाजाही रोकने के लिए आवश्यक आपूर्ति को छोड़ सभी 162 अंतर्राज्यीय सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) मनोज यादव ने बताया कि पुलिस ने अब तक 4 लाख 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों, दैनिक वेतन भोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक और परोपकारी व्यक्तियों तथा अन्य संगठनों की मदद से मुफ्त राशन और भोजन की सुविधा प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, स्थानीय प्रशासन की मदद से फंसे प्रवासी मजदूरों को भी अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है।

डी.जी.पी. ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नियमित रूप से स्थापित अस्थायी आश्रयों में व्यवस्था और अंतर्राज्यीय नाकों की चैकिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा करते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा सरकारी निर्देशों अनुसार स्वच्छता और सोशल डिस्टैंसिंग नियमों का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!