कोविड-19ः मृत्यु हाेने पर हरियाणा पुलिस कर्मियों को मिलेगा इतने लाख रुपये का कवर

Edited By vinod kumar, Updated: 09 Apr, 2020 07:29 PM

haryana police personnel will get cover of 30 lakh rupees

हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ सीधे संघर्ष में जुटे पुलिस कर्मियों की मृत्यु के मामले में 30 लाख रुपये का कवर देने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने कहा कि पुलिस राज्य में विशेष रूप से लॉकडाउन को लागू...

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के प्रसार के खिलाफ सीधे संघर्ष में जुटे पुलिस कर्मियों की मृत्यु के मामले में 30 लाख रुपये का कवर देने का निर्णय लिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने कहा कि पुलिस राज्य में विशेष रूप से लॉकडाउन को लागू करते हुए कोविड-19 की इस जंग में सक्रिय भूमिका निभा रही है। कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों की तर्ज पर पुलिस को अग्रिम पंक्ति में मानते हुए, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाल ही में सभी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए इस संबंध में यह घोषणा की थी।

डीजीपी ने कहा कि हमारे अधिकारी और जवान कोरोन वायरस महामारी के खिलाफ इस जंग में अग्रिम पंक्ति में हैं और पूरी मुस्तैदी के साथ इस बीमारी से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत से पुलिसकर्मी कोविड पाॅजिटिव रोगियों से निपटने में लगे हैं, जो क्वारंटाइन में हैं। दिए गए कर्तव्यों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले किसी भी पुलिसकर्मी को 30 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह वित्तीय सहायता हरियाणा कोविड-19 राहत कोष से दी जाएगी।

उन्हाेंने वर्तमान स्थिति में पुलिस बल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि हमारे अधिकारी व जवान अन्य सभी विभागों को आवश्यक आपूर्ति की उपलब्धता बनाए रखने में पूरी सहायता कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!