Haryana: हरियाणा में पंजाब के पूर्व DGP के बेटे की मौत, दवा के ओवरडोज का शक

Edited By Deepak Kumar, Updated: 17 Oct, 2025 12:48 PM

haryana news former punjab dgp son dies of drug overdose in panchkula

हरियाणा में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की गुरुवार रात दवा के ओवरडोज से मौत हो गई। यह घटना पंचकूला में हुई है। 35 वर्षीय अकील पंचकूला में ही रह रहे थे।

डेस्कः हरियाणा में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की गुरुवार रात दवा के ओवरडोज से मौत हो गई। यह घटना पंचकूला में हुई है। 35 वर्षीय अकील पंचकूला में ही रह रहे थे। मौत के बाद अकील का शव पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव हरडा ले जाया गया। वहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शादीशुदा थे अकील, दो बच्चों के पिता

परिजनों के मुताबिक अकील शादीशुदा थे और उनके एक बेटा व एक बेटी है। पिता मोहम्मद मुस्तफा शुक्रवार तड़के कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव के साथ सहारनपुर रवाना हो गए। उनके दो रिश्तेदार शव को एम्बुलेंस से गांव लेकर गए।

मोहम्मद मुस्तफा का राजनीतिक सफर

1985 बैच के आईपीएस अफसर मोहम्मद मुस्तफा वर्ष 2021 में पंजाब पुलिस से DGP पद से रिटायर हुए थे। इसके बाद वे कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़ गए। उनकी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना से शादी हुई थी। मुस्तफा नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाते हैं। एक समय वे कैप्टन अमरिंदर सिंह के भी नजदीक थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच मतभेद हो गए थे। मुस्तफा ने अमरिंदर सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!