BJP के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने थामा इनैलो का दामन, नाराजगी के चलते दिया था इस्तीफा

Edited By Isha, Updated: 17 Oct, 2020 11:34 AM

रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा 17 अक्तूबर शनिवार को समर्थकों सहित इनैलो में शामिल होंगे। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के इनैलो में शामिल होने की सूचना मिलने से इनैलो वर्कर काफी गद्गद् हैं। सितम्बर में पूर्व विधायक राणा ने कृषि अध्यादेशों

चंडीगढ़/रादौर (धरणी/कुलदीप सैनी): रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा अपने समर्थकों सहित इनैलो में शामिल हों गए है। पूर्व विधायक के साथ यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह व भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता आज सुबह चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए थे । इनेलो पार्टी में शामिल होने की पुष्टि करते हुए पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने पत्रकारों को बताया कि कि वह पार्टी में शामिल होकर रादौर क्षेत्र के लोगों की अधिक से अधिक सेवा करने की कोशिश करेंगे।श्याम सिंह राणा  चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला, इनैलो के प्रधान महासचिव विधायक अभय सिंह चौटाला व इनैलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौजदूगी में इनैलो में शामिल हुए।

बता दें कि सितम्बर में पूर्व विधायक राणा ने कृषि अध्यादेशों के विरोध में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए भाजपा से त्याग-पत्र दे दिया था और उसी दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि वह इनैलो में शामिल होंगे। श्याम सिंह राणा वर्ष 2007 से सितम्बर 2020 तक भाजपा में रहे।

वर्ष 2009 में श्याम सिंह राणा ने भाजपा की टिकट पर रादौर से विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। वर्ष 2014 में भाजपा ने श्याम सिंह राणा को दोबारा रादौर से विधानसभा चुनाव में उतारा और वह भारी मतों से विधायक चुने गए थे। विधायक चुने जाने के बाद भाजपा सरकार द्वारा उन्हें मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने रादौर से श्याम सिंह राणा का टिकट काटकर कर्ण देव कम्बोज को प्रत्याशी बनाया था, परंतु कर्ण देव कम्बोज रादौर से विधानसभा चुनाव हार गए थे। कर्ण देव कम्बोज के चुनाव हारने पर श्याम सिंह राणा पर भीतराघात के आरोप लगे थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!