राहत की खबरः कोरोना मरीज की हालत में हुआ सुधार, 18 मार्च को आया था विदेश से

Edited By Isha, Updated: 31 Mar, 2020 04:44 PM

haryana news corona patient s condition improved

कोरोना को कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। जहां रोज मरीजों की गिनती बढ़ता जा रही है वहीं कुछ मरीजों के ठाक होने की भी खबरे सामने आ रही है। पलवन में मिले कोरोना के मरीज देशराज मंगला की सेहत में अब थोड़ा सुधार हो ग

पलवल(दिनेश) :कोरोना को कहर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। जहां रोज मरीजों की गिनती बढ़ता जा रही है वहीं कुछ मरीजों के ठाक होने की भी खबरे सामने आ रही है। पलवन में मिले कोरोना के मरीज देशराज मंगला की सेहत में अब थोड़ा सुधार हो गया है। मंगला को 20 तारीख को सिविल अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।  21 तारीख को डाक्टरों ने उसे नल्लहड़ के लिए रेफर कर दिया था। बताया जा रहा है वह 18 मार्च को दुबई से पलवल आया था। 

गौरतलब है कि बीते दिन तक हरियाणा में कोरोना संक्रमित 22 में से 7 मरीजों को डिस्चार्ज करने के बाद अब कुल संख्या 15 रह गई थी। सोमवार को फरीदाबाद से एक नया मामला सामने आया। उधर, विदेश से आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 13,273 हो गई है। पॉजीटिव मामलों के संपर्क में करीब 348 लोगों के होने का खुलासा हुआ है। वहीं, 2 संदिग्धों की रिपोर्ट अभी दिल्ली से आनी बाकी है। 

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन अनुसार अब तक 13621 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 12,976 लोग घर पर ही विभाग की निगरानी में हैं। वहीं, 243 संदिग्ध अस्पताल में दाखिल हैं। अब तक कुल 666 लोगों के सैम्पल लिए हैं, जिनमें से 459 नैगेटिव और 22 पॉजीटिव पाए गए हैं। 187 की रिपोर्ट आनी बाकी है।  विभाग ने बताया कि 28 दिन की निगरानी के बाद 645 लोगों को क्लीनचिट दी गई है। इसके अलावा अब तक 7 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!