Haryana News: हिसार में CM फ्लाइंग की मिठाई की दुकानों पर रेड, त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Oct, 2025 01:55 PM

haryana news cm flying raid on sweet shops in hisar

सीएम फ्लाइंग टीम की हांसी में धौला कुआं के पास स्थित एक मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। ये रेड सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इन्चार्ज सुनैना के नेतृत्व में डाली गई। इस रेड में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी टीम में शामिल थे। मिठाइयों में मिलावट...

हांसी (संदीप सैनी) : त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरों पर सख्त नकेल कसने के लिए CM फ्लाइंग टीम और फूड सेफ्टी विभाग ने मंगलवार को हांसी में धौला कुआं के पास स्थित एक मिठाई बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। यह कार्रवाई CM फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. पवन चहल की अगुवाई में की गई।

टीम ने मौके पर पहुंचकर मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी, मावा, रंग व अन्य सामग्री की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान 3 सैंपल भरे गए, जिन्हें सरकारी लैब में जांच के लिए भेजा गया है। डॉ. पवन चहल ने बताया कि दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावनाओं को रोकने के लिए CM फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही फैक्ट्री के विरुद्ध आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मौके से फैक्ट्री का लाइसेंस और अन्य दस्तावेज सही पाए गए हैं।

डॉ. पवन चहल ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर किसी के यहां मिलावट या खराब सामग्री पाई जाती है तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। CM फ्लाइंग इंचार्ज सुनैना ने बताया कि त्योहारों के सीजन में यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी उपभोक्ता के स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे।

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी दुकान या फैक्ट्री में मिलावट या खराब गुणवत्ता वाली मिठाइयों के संबंध में जानकारी मिलती है, तो तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग या CM फ्लाइंग टीम को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!