Haryana New Bus Stand: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 Nov, 2025 02:08 PM

haryana new bus stand built in this district of haryana with modern facilities

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 36 में नया बस स्टैंड बनने जा रहा है। इसको लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

डेस्कः  हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर 36 में नया बस स्टैंड बनने जा रहा है। इसको लेकर हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि आने वाले 2 साल के भीतर गुरुग्राम के लोगों के उपयोग के लिए नई बिल्डिंग तैयार हो सकती है। ये बस स्टैंड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

इन राज्यों के लिए मिलेंगी बसें

इस नए बस स्टैंड से जिले और राज्यस्तरीय बसें चलेंगी, जिससे लोगों को रोडवेज और निजी बसों में सफर करने में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह बस स्टैंड दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों के लिए बस सेवाओं का संचालन भी सुनिश्चित करेगा।

बस स्टैंड पुराना और जर्जर हो चुकाः रोजवेज अधिकारी

रोजवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मौजूदा बस स्टैंड पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, और यह भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित होने के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। नए बस स्टैंड के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा। 

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नया बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बस स्टैंड पर अस्थायी तौर पर ऑटो स्टैंडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!