Haryana: हॉकी स्टार रानी रामपाल जल्द करेंगी शादी: जानिए कौन होगा दूल्हा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 15 Oct, 2025 11:11 AM

haryana hockey star rani rampal to get married soon find out who will be groom

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्म श्री से सम्मानित, शाहाबाद की गौरव रानी रामपाल का विवाह 2 नवंबर को होने जा रहा है। गौरव रानी के होने वाले पति पंकज पेशे से बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं और रमेश चंद के सुपुत्र हैं।

शाहाबाद (राजेश): भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्म श्री से सम्मानित, शाहाबाद की गौरव रानी रामपाल का विवाह 2 नवंबर को होने जा रहा है। यह भव्य विवाह समारोह पाल प्लाजा, पीपली रोड, कुरुक्षेत्र में संपन्न होगा। गौरव रानी के होने वाले पति पंकज पेशे से बैंक में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं और रमेश चंद के सुपुत्र हैं। इस खुशी के अवसर पर पूरे देश में, विशेष रूप से हरियाणा में खुशी का माहौल है। लेकिन रानी के परिवार के लिए एक चिंता का विषय भी है क्योंकि उनके पिता रामपाल, इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस शुभ अवसर पर हम सब उनके शीघ्र और स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

रानी रामपाल की अद्भुत उपलब्धियां

पद्म श्री सम्मान: रानी रामपाल को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से नवाजा गया है।

अर्जुन अवार्ड और खेल रत्न: खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 'अर्जुन अवार्ड' और 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड' (पूर्व में राजीव गांधी खेल रत्न) से सम्मानित किया गया।

कप्तान के रूप में: उनकी कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक चौथा स्थान हासिल किया, जो टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एशियाई खेल: उन्होंने 2018 के एशियाई खेलों में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाया।

विश्व कप: 2010 महिला हॉकी विश्व कप में वह 15 वर्ष की उम्र में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं।

रानी रामपाल की सफलता में उनके कोच बलदेव सिंह का अमूल्य योगदान है। द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच बलदेव सिंह के मार्गदर्शन में ही रानी ने शाहाबाद के श्री गुरुनानक प्रीतम गर्ल्स स्कूल से हॉकी की कोचिंग शुरू की थी। रानी अपनी आज की सभी उपलब्धियों का श्रेय कोच बलदेव सिंह को ही देती हैं। कोच बलदेव सिंह भी इस शादी में पिता के समान भूमिका निभा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!