हरियाणा में 10 जिलों में 74 और कालोनियां की गई वैध, सरकार का बड़ा कदम

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2025 12:00 PM

haryana government legalized 74 more colonies

हरियाणा की नायब सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों की 74 और अवैध कालोनियों को वैध किया है। सिरसा जिले में सर्वाधिक 19 अनधिकृत कालोनियों को वैध किया गया है। इसी तरह से गुरुग्राम में 12, भिवानी और फतेहाबाद

चंडीगढ़: हरियाणा की नायब सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों की 74 और अवैध कालोनियों को वैध किया है। सिरसा जिले में सर्वाधिक 19 अनधिकृत कालोनियों को वैध किया गया है। इसी तरह से गुरुग्राम में 12, भिवानी और फतेहाबाद जिला में 10-10, यमुनानगर व जींद में छह-छह, सोनीपत में तीन, झज्जर, कैथल व रोहतक में दो-दो तथा महेंद्रगढ़ और नूंह की एक-एक कालोनी को नियमित किया है।

जिलों से आई सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इन कालोनियों को नियमित किया है। निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता ने कालोनियों को नियमित करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। वैध घोषित हुई कालोनियों में बिजली-पानी, सड़क, सीवरेज व पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी अब सरकार मुहैया कराएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!