Edited By vinod kumar, Updated: 09 Nov, 2020 03:49 PM
दिवाली से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने किसानों की मांग को देखते गन्ने के दामों में 10 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब ये भाव 340 रूपए प्रति क्विंटल की जगह 350 रूपए प्रति क्विंटल होगा। इसकी जानकारी खुद...
चंडीगढ़ (धरणी): दिवाली से ठीक पहले हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने किसानों की मांग को देखते गन्ने के दामों में 10 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अब ये भाव 340 रूपए प्रति क्विंटल की जगह 350 रूपए प्रति क्विंटल होगा। इसकी जानकारी खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी है।
जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि बाजार में चीनी के भाव पर्याप्त नहीं है, फिर भी किसानों की मांग को देखते हुए गन्ने का भाव 10 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। उन्होंने बताया कि ये भाव देश में गन्ने का सर्वाधिक भाव है। किसान हित में हरियाणा सरकार का ये बड़ा फैसला है। फसलों की बिजाई को देखते हुए किसानों की मांग पर पहले पांच जिलों में कृषि क्षेत्र की बिजली सप्लाई बढ़ाई गई थी, अब पलवल और सिरसा जिले में 8 के बजाय 10 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी।
वहीं मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गलत प्रचार किया जा रहा है कि मेडिकल कोर्स की फीस में कई गुना बढ़ोतरी की गई है, असलियत में एमबीबीएस कोर्स की फीस 60 हजार रूपए से बढ़ाकर 80 हजार रूपए वार्षिक की गई है। इसमें एक बांड भरने की व्यवस्था जरूर की गई है जो की केवल सरकारी नौकरी नहीं करने वालों पर ही लागू होगा। इस व्यवस्था से मेडिकल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान जो पहले नहीं था अब सुनिश्चित किया गया है।