हरियाणा सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढाया

Edited By Shivam, Updated: 27 May, 2019 02:47 PM

haryana government increased dearness allowance by 3 percent

लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की मनोहर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते और एचआरए का इंतजार...

चंडीगढ़ (ब्यूरो): लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा की मनोहर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की है। कर्मचारी लंबे समय से महंगाई भत्ते और एचआरए का इंतजार कर रहे थे।

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है। कर्मचारियों को पहले 9 प्रतीशत महंगाई भत्ता मिलता था, सरकार ने  महंगाई भत्ते को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को हर महीने 35 करोड़ का लाभ होगा।

कर्मचारियों में इस बात की भी खुशी है कि बढ़ा हुआ भत्ता 1 जनवरी 2019 से मिलेगा। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सेवानिवृत कर्मचारियों को  भी बढी हुई दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।  सेवानिवृत कर्मचारियों को हर महीने 17.7 करोड़ का लाभ होगा। हांलाकि कर्मचारियों को एचआरए की सरकार अभी भी उम्मीदें है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!