Haryana Election: मतदाताओं का बारातियों जैसा स्वागत, रेड कारपेट से होकर जा रहे वोट डालने

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Oct, 2019 02:19 PM

haryana election voters like welcome casting votes going through red carpet

रियाणा में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सोनीपत में कई जगह आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर अन्य मतदान केंद्रों से हटकर सुविधाएं मतदाताओं को दी जा रही हैं। मतदाता रेड कारपेट से होकर वोट डालने के लिए जा...

सोनीपत(पवन राठी): हरियाणा में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मतदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सोनीपत में कई जगह आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर अन्य मतदान केंद्रों से हटकर सुविधाएं मतदाताओं को दी जा रही हैं। मतदाता रेड कारपेट से होकर वोट डालने के लिए जा रहे हैं। 

PunjabKesari, haryana

सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल में मतदाताओं को लुभाने के लिए आदर्श बूथ केंद्र बनाया गया है, जहां पर स्कूली छात्राएं बूथ पर वोट डालने आ रहे मतदाताओं को पहले माथे पर टीका लगा रहीं और इसके बाद गुुलाब का फूल देकर उनका स्वागत करती है।

PunjabKesari, haryana

लिटिल एंजेल स्कूल के संचालक ने बताया कि स्कूल में आदर्श सेंटर बनाया गया है , यहां पर दिव्यांगों के लिए स्पेशल व्हील चेयर का इंतजाम भी किया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल की छात्राएं मतदाताओं को पहले माथे पर टीका लगाकर और बाद में गुलाब का फूल देकर वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!